बैतूल , फरवरी 03 -- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सामने आए कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
कफ सिरप पीकर बीमार हुए बैतूल जिले के टीकाबर्री गांव निवासी चार वर्षीय मासूम हर्ष ने रविवार रात नागपुर एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हर्ष पिछले चार महीनों से आईसीयू में भर्ती था और लगातार कोमा में था। उसकी मौत के साथ ही इस जहरीली दवा कांड में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित