जशपुर , दिसंबर 05 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस ने सरहदी राज्यों से हो रही अवैध धान तस्करी पर एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक और एक पिकअप वाहन से कुल 238 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

पुलिस की सतर्कता और मुखबिर की सूचना पर की गई संयुक्त कार्रवाई में सिटी कोतवाली, कुनकुरी और कोल्हेनझरिया पुलिस ने तीनों वाहनों को रोककर धान की बड़ी खेप जब्त की। पकड़ा गया धान आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख एक हजार 400 रुपये बताई गई है।

जशपुर पुलिस ने सभी कार्रवाई को गुरुवार को अंजाम दिया है समस्त कागजी कार्रवाई को पूरी करने के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, चार दिसंबर की रात गश्त के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने बरटोली क्षेत्र में संदिग्ध ट्रक को रोका, जिसमें 200 बोरी (100 क्विंटल) धान लोड था। ट्रक चालक सुखदेव चौहान धान परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसी तरह कुनकुरी पुलिस ने एक ट्रक को रोक कर उसमें 250 बोरी (100 क्विंटल) धान को जब्त किया। ड्राइवर जमीर अंसारी द्वारा भी धान के दस्तावेज नहीं दिखाए गए और पुलिस को संदेह है कि धान झारखंड से लाया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित