जलगांव , दिसंबर 16 -- महाराष्ट्र में जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के तरवाडे गांव से लापता नौ वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार सुबह गांव के गणेश गरुड़ के खेत स्थित कुएं में लड़की का शव मिला। यह बच्ची 12 दिसंबर से लापता थी।

इस बच्ची का नाम धनश्री उमेश शिंदे है। वह 12 दिसंबर को गांव से गायब हो गई थी। पिछले पांच दिनों से जलगांव से एलसीबी टीम सहित 10 पुलिस टीमें उसकी तलाश में थीं। पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया था।

बताया जाता है कि धनश्री ने अपने शिक्षक के पर्स से पैसे लिए थे और शिक्षक ने उसे अपने पिता को विद्यालय लाने को कहा था। डर के कारण लड़की 12 दिसंबर की क्लास के बाद घर नहीं गई। इसी वजह से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित