हरिद्वार , मार्च 19 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में कथित लापरवाही और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की गई और गंभीर आरोप लगाए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। भीम आर्मी का आरोप है कि व्यक्ति की मृत्यु अस्पताल की लापरवाही के कारण हुई है, इसलिए मामले की निष्पक्ष और गहन जांच आवश्यक है। संगठन ने स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बनाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित