जयपुर , फरवरी 19 -- राजस्थान में राजधानी जयपुर में 20 से 22 फरवरी तक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
प्राधिकरण के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ' साइबर सुरक्षा जागरुकता, संरक्षण और न्याय तक समावेशी पहुंच' विषय पर आयाेजित इस सम्मेलन में देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उच्चतम न्यायालय के साथ राजस्थानउच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश, विधि विशेषज्ञ, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, अभियोजन अधिकारी और विधिक सेवा संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित