जयपुर , जनवरी 23 -- क्रीड़ा भारती की जयपुर महानगर इकाई एवं केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजधानी जयपुर में करीब एक हजार योगसाधक एक साथ 108 सूर्य नमस्कार करेंगे।
क्रीड़ा भारती के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम 25 जनवरी को प्रातः साढ़े सात बजे रामनिवास बाग में स्थित अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के सामने आयोजित होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीवर्धन जी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्रा एवं प्रांत अध्यक्ष डॉ जीएल शर्मा शामिल होंगे।
कार्यक्रम में लगभग एक हजार योग साधक 40 मिनट में लगातार 108 सूर्य नमस्कार करेंगे। ऐसे सभी योग साधकों को क्रीड़ा भारती की ओर से प्रमाणपत्र भी दिये जाएंगे। सूर्य नमस्कार जन-जन तक व्याप्त हो एवं एवं प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या का अंग बने ऐसा क्रीड़ा भारती का लक्ष्य है।
क्रीड़ा भारती ने जयपुर निवासियों से सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या का अंग बनाने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित