जयपुर , मार्च 29 -- एशिया की अग्रणी हॉस्पिटल प्लानिंग, डिजाइन और मैनेजमेंट कंसल्टेंसी होसमैक ने जयपुर में अपने प्रमुख 'थॉट लीडरशिप समिट (टीएलएस)' के सातवें संस्करण का आयोजन किया।

इस बार इस समिट में लगभग 150 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें अस्पताल संचालक, सीएक्सओ, नीति निर्माता, हेल्थकेयर ऑपरेटर्स और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम का विषय "इमर्जिंग हेल्थकेयर मॉडल्स: इंडिया एंड बियॉन्ड" रहा।

स्थापना के बाद से यह समिट भारत के हेल्थकेयर सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान-साझा मंच के रूप में विकसित हुआ है। वर्ष 2026 के संस्करण में हेल्थकेयर डिलीवरी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनेजमेंट के बदलते स्वरूप पर चर्चा की गई, जिसमें स्केलेबल, प्रभावी और भविष्य के लिए तैयार हेल्थकेयर मॉडल्स की आवश्यकता पर जोर दिया गया।समिट में मुख्य वक्तव्य सत्र, पैनल चर्चाएं और संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 30 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों और हितधारकों ने भाग लेकर सेक्टर की चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार साझा किए। पूरे दिन चली चर्चाओं में हेल्थकेयर मॉडल्स के विकास, महानगरों से बाहर विस्तार, पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) का अनुकूलन, पेपरलेस हॉस्पिटल सिस्टम की ओर बढ़ता रुझान, विलय एवं अधिग्रहण और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

कुल 12 सत्रों और 25 वक्ताओं के माध्यम से छोटे शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, क्लिनिकल आउटसोर्सिंग मॉडल्स, अस्पतालों के मूल्यांकन, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समिट का एक प्रमुख आकर्षण कैंसर केयर पर श्वेत पत्र का विमोचन रहा, जिसने उद्योग में चल रही चर्चाओं को नई दिशा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित