जयपुर , दिसंबर 30 -- रेलवे अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रीमियम रेलसेवा का संचालन करेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार यह साप्ताहिक सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रीमियम रेलसेवा चार जनवरी से शुरु होगी। गाडी संख्या 09705 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट नॉन स्टॉप प्रीमियम रेलसेवा चार जनवरी से 22 फरवरी तक (08 ट्रिप) जयपुर से रविवार को 18.40 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.20 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित