जयपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल चार अप्रैल को पुलिस थाना शिवदासपुरा में जनसुनवाई करेंगे।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री मित्तल पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चाकसू सर्किल के चाकसू, शिवदासपुरा, सांगानेर सदर एवं कोटखावदा थानों के परिवादियों की जनसुनवाई करेंगे।

जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित