अयोध्या , अक्टूबर 26 -- केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 30 अक्टूबर को अयोध्या आयेगे।

श्री चौधरी का अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रालोद कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यह जानकारी रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ मिश्र ने अपने आवास पर बैठक के दौरान दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद मकबूल अहमद और संचालन विधानसभा अध्यक्ष अनिल पांडे ने किया।

श्री चौधरी केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए पार्टी कार्यकर्ता सुबह 9:00 बजे हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे। श्री सुडडू मिश्रा ने बताया की स्वागत ऐतिहासिक होगा। रालोद प्रमुख बस्ती में आयोजित सरदार पटेल जयंती को संबोधित करने के लिए हवाई अड्डे से राजमार्ग द्वारा बस्ती के जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित