जम्मू , अप्रैल 30 -- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस केंद्र शासित प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को बदलने के चल रहे प्रयासों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

डॉ सिंह ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम केंद्रीय रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और संसद सदस्यों सत पॉल शर्मा और गुलाम अली खटाना मौजूद रहे।

डॉ. सिंह ने कहा कि जम्मू और श्रीनगर के बीच इस सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत से यात्रा में काफी आसानी होने के साथ ही लॉजिस्टिक्स की दक्षता में सुधार होगा और पूरे क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। बीस कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को पूरा करेगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से प्रमुख तीर्थस्थलों पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है और सुरक्षाकर्मियों की सुचारू और कुशल आवाजाही भी आसान होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से यात्रा का समय कम होगा। दूरदराज के इलाकों तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्थाएं राष्ट्रीय बाजारों के साथ और अधिक मजबूती से जुड़ेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित