जम्मू , मार्च 29 -- जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि 2019 में शुरु हुई जम्मू मैराथन के बाद से प्रदेश में गहरे बदलाव आये है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज यहां मौलाना आज़ाद स्टेडियम में जम्मू मैराथन के सम्मान समारोह में कहा, "शांति, समृद्धि और अनुकूल परिस्थितियों ने इस केंद्र शासित प्रदेश को विश्व स्तरीय आयोजनों के लिए एक पसंदीदा जगह बना दिया है। इसका सपना आखिरकार पूरा हो गया है, क्योंकि सात दशकों के बाद, जम्मू-कश्मीर वैश्विक मंच पर अपना सही स्थान हासिल कर रहा है।"जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित जम्मू की पहली अंतर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन, जिसमें 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी दौड़ की श्रेणियां शामिल थीं, में देश और विदेश से 3,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित