जम्मू , दिसंबर 25 -- जम्मू पुलिस ने दो अपराधियों पर जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें जिला जेल पुंछ भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आरएस पुरा और अरनिया इलाकों के दो अपराधियों पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है और दोनों को पुंछ जेल में भेजा गया है।

जम्मू के आरएस पुरा तहसील के द्राप्तेय के रहने वाले एक कुख्यात अपराधी परमजीत कुमार उर्फ जंगी पर जिला मजिस्ट्रेट जम्मू से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि अरनिया के एक और अपराधी शुभम सैनी उर्फ मुंडी पर भी जिला मजिस्ट्रेट जम्मू से औपचारिक हिरासत आदेश प्राप्त करने के बाद पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अपराधियों को बाद में पुंछ जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित