जम्मू , मार्च 10 -- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि "खुफिया एजेंसियों से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे लाइन ऑफ़ कंट्रोल पर नौशेरा सेक्टर में झंगर क्षेत्र में दो आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई।"इसके बाद सतर्क सैनिकों ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी को मार गिराया गया, जिससे नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में किसी भी तरह की सेंध नहीं लगने दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित