जम्मू , मार्च 31 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने यहां शहर के बाहरी इलाके नागरोटा में तवी नदी में डूबे तीनों लड़कों के शव बरामद कर लिए हैं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नागरोटा में तवी नदी में हुई इस दुखद घटना में तीन लोगों की मौत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात की और चल रही खोज एवं बचाव अभियान की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित