श्रीनगर , दिसंबर 30 -- जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए) अदालत ने काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) की प्राथमिकी के आधार पर तीन लोगों को भगोड़ा घोषित किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह नोटिस श्रीनगर निवासी मुबीन अहमद शाह, अजीजुल हसन आशई उर्फ टोनी आशई और कुपवाड़ा की रहने वाली रिफत वानी के खिलाफ जारी की गयी है। ये तीनों वर्तमान में भारत से बाहर रह रहे हैं। यह नोटिस 2020 में दर्ज मामले में जारी की गयी है। उन्होंने बताया कि मामला विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर दर्ज किया गया था। इसमें घाटी के अंदर और बाहर उग्रवादियों के चलाये जा रहे योजनाबद्ध साजिश का खुलासा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित