जम्मू , फरवरी 24 -- जम्मू कश्मीर में रामनगर के भारतीय जनता पार्टी (भ्काजपा) विधायक सुनील भारद्वाज 31 मार्च को विधानसभा में रामनगर को पूर्ण जिले का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रस्ताव पेश करेंगे।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र का दूसरा चरण 27 मार्च से चार अप्रैल, 2026 तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण दो फरवरी को शुरू हुआ था और 20 फरवरी को समाप्त हुआ।

श्री भारद्वाज ने एक बयान में कहा कि वह रामनगर के विकास को गति देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठायेंगे।

डॉ भारद्वाज ने कहा, "इस पहल का उद्देश्य रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को न्याय दिलाना है, ताकि रामनगर को अन्य जिलों के समान दर्जा मिल सके और बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, शहरी विकास तथा अन्य प्रमुख क्षेत्रों में तेजी से निर्णय और संसाधनों का आवंटन संभव हो सके।"उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, शासन व्यवस्था में सुधार लाएगा, पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा और लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाएगा। उन्होंने प्रस्ताव पेश किए जाने को रामनगर के लिए "ऐतिहासिक क्षण" बताया। डॉ भारद्वाज ने विश्वास जताया कि इस प्रस्ताव को स्थानीय नेताओं और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित