नयी दिल्ली , फरवरी 03 -- सरकार ने कथित "कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानियों" द्वारा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले में भारतीय सुरक्षा बलों पर समन्वित हमले करने और कथित तौर पर दस से अधिक जवानों को मार गिराने का दावा करने वाले सोशल मीडिया पर साझा किये जा रहे वीडियो को फर्जी करार दिया है। सरकार ने कहा है कि यह वीडिया वास्तव में एक पुराने हादसे से संबंधित है जिसमें आकस्मिक आग लगने और गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना हुई थी।

वीडियो में एक इमारत से तेज़ लपटें उठती हुई दिखाई देती हैं, इसके बाद एक ज़ोरदार विस्फोट और लोगों के चिल्लाने की आवाज़ सुनाई देती है, फिर स्क्रीन पर अंधेरा हो जाता है। एक पोस्ट में दावा किया गया है, " ब्रेकिंग- कश्मीरी 'स्वतंत्रता सेनानियों' ने कथित तौर पर किश्तवाड़ में भारतीय सुरक्षा बलों की चौकियों और काफिलों पर घात लगाकर समन्वित हमले किए हैं. दस से अधिक सैनिकों के मारे जाने की खबर है।" एक अन्य पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि भारतीय सुरक्षा बलों के पुलिस थानों और काफिलों पर समन्वित हमले किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित