राजकोट , दिसंबर 26 -- प्लेयर ऑफ द मैच यावर हसन की 138 रन की बेहतरीन पारी के दम पर जम्मू-कश्मीर ने असम को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में शुक्रवार को 142 रन से हरा दिया।

जम्मू-कश्मीर ने सात विकेट पर 341 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद असम को 36.1 ओवर में 199 रन पर निपटा दिया।

जम्मू-कश्मीर की तरफ से एम अश्विन ने 34 रन देकर पांच विकेट झटके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित