श्रीनगर , मार्च 15 -- जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए रात भर चले अभियान के दौरान एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।
कश्मीर पुलिस (जेकेपी) की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने केन्द्र शासित प्रदेश में इस वर्ष नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की पहली कोशिश शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि को उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में विफल करने में सफलता हासिल की है।
सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि डिग्गी 2 उरी नामक ऑपरेशन अभी भी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित