जम्मू , अप्रैल 20 -- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार सुबह रामनगर से उधमपुर जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही यह बस जिले की रामनगर तहसील के काघोट मोड़ के पास पहुंचने पर दुर्घटना का शिकार हो गयी। उन्होंने बताया, "हादसे में अब तक 16 मौतों की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग घायल हैं।"वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, स्थानीय लोगों और सेना ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर पहुंचाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित