जमुई , अप्रैल 30 -- बिहार में जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के सात बार विधायक एवं पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

स्व. रामेश्वर पासवान का पार्थिव शरीर जैसे ही पटना से सिकंदरा पहुंचा, उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया, जहां हर वर्ग के लोग ,समर्थक ही नहीं बल्कि विपक्षी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। माहौल बेहद गमगीन था और हर आंख नम नजर आ रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित