जमुई , मार्च 11 -- बिहार के जमुई जिले में सिकंदरा थाना की पुलिस ने चोरी की बादक और लोडेड देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन के नेतृत्व में सिकंदरा थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के रवैय गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी और पूछताछ के क्रम में उसके पास से एक लोडेड अवैध देसी कट्टा तथा एक चोरी की बाइक बरामद की गई।
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है। बरामद अवैध हथियार और चोरी की बाइक को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में सिकंदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित