जमुई , अप्रैल 27 -- भारतीय रेलवे ने जमुई रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22347/22348, हावड़ा-पटना-हावड़ा) के ठहराव को मंजूरी दे दी है।

जमुई के सांसद अरुण भारती और बिहार सरकार की पूर्व मंत्री तथा विधायक श्रेयसी सिंह ने पत्र जारी कर बताया कि यह मांग जमुई की जनता की तरफ से लंबे समय से चली आ रही थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह लगातार प्रयासरत थे और इस संबंध में रेल मंत्रालय को पत्र भी लिखा गया था, जिसका सकारात्मक जवाब अब मिला है।

जनकारी के अनुसार खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से इस ठहराव की स्वीकृति प्रदान की है।

इस फैसले के बाद जमुई लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हावड़ा और पटना के बीच तेज, सुरक्षित और सीधी ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही, क्षेत्र की रेलवे कनेक्टिविटी भी पहले से अधिक मजबूत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित