जमुई , फरवरी 14 -- मुई में दो दिवसीय 'माटी का बल दंगल' प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शनिवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

खेल विभाग बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित इस दंगल कुश्ती प्रतियोगिता से प्रदेश में पारम्परिक खेलों के विकास को बल मिलेगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम खेल महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित