महासमुंद , अप्रैल 23 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कल देर रात जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आज बताया कि बागबाहरा थाना क्षेत्र के आमगांव में दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान छोटे भाई दौलत राम दुबे ने पहले बड़े भाई कृष्णकांत दुबे पर हंसिया से हमला किया और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
गंभीर रूप से झुलसे कृष्णकांत दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी दौलत राम दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित