पटना , मार्च 13 -- जनसुराज पार्टी ने रमज़ान के महीने में शुक्रवार को पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया।
इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। जन सुराज का उद्देश्य भी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है। उन्होंने पार्टी की ओर से मुस्लिम समाज के सभी लोगों को रमज़ान और आने वाली ईद की अग्रिम बधाई भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित