पौड़ी , दिसम्बर 19 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत विकासखंड बीरोंखाल की न्याय पंचायत भवन सुकई में शनिवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सूचना विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित