हरिद्वार , दिसंबर 17 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत क़ल यानी गुरुवार से बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले इन शिविरों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा।
यह बहुउद्देशीय शिविर 17 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी तक, लगभग 45 दिनों तक चलेंगे। सत्रह दिसंबर को विकास खंड बहादराबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, नारसन प्रखंड के मुड़लाना में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में और विकास खंड खानपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित