पटना , अप्रैल 01 -- जनसुराज पार्टी ने संगठन के पुनर्गठन और पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने के लिए प्रदेश स्तर पर 15 घोषणा की है महासचिवों के नामों की घोषणा की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि ये सभी चुने गये नाम पार्टी की तरफ से दी गई नई जिम्मेदारियों को सम्हालेंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी प्रदेश महासचिव राज्य की कोर कमिटी एवं जिला कार्यकारिणी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन के विस्तार तथा कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन का दायित्व निभाएंगे।

जनसुराज के चुने गये प्रदेश महासचिवों में दरभंगा से सुरेंद्र मोहन यादव, सहरसा से नवल किशोर सिंह, सीवान से हसमुद्दीन खान, मुजफ्फरपुर से शत्रुघ्न सहनी, भागलपुर से अरविंद साह, किशनगंज से डॉ विजय कुमार, सारण से ब्रिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, गया से नरेश माझी, वैशाली से सुरेश पटेल, कैमूर से हेमंत चौबे, लखीसराय से अमित सागर, पूर्वी चंपारण से सुबोध यादव, पूर्णिया से मो. इतेफाक आलम, बेगूसराय से संजय गौतम और दरभंगा से समीउल्लाह शमीम को महासचिव का पदभार दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित