रांची , जनवरी 24 -- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची भारत रत्न जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती एवं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं झारखंड प्रभारी योगेंद्र योगी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार सुबोध कांत सहाय उपस्थित हुए। बैठक संचालन प्रदेश प्रवक्ता परवेज आलम एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नाग वाला ने किया।

बैठक में सर्वप्रथम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको याद की गई। प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि योगेंद्र योगी जी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी पिछड़ी जातियों के हक व अधिकार के लिए काफी संघर्ष किया, पूरी ईमानदारी से समाज का सेवा की, समाज के समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बने, बिहार में पिछड़ी जाति के मुख्यमंत्री बने पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण का हक दिलवाएं सभी पिछड़ी जातियों को संगठित कर अधिकार के लिए लड़ना सिखाए।

आज हम सब को उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए पिछड़ी जातियों के हक अधिकार की लड़ाई को मजबूती से लड़ना चाहिए यही सही श्रद्धांजलि होगी। बिहार से झारखंड अलग होने पर झारखंड में भी भाजपा के पहले सरकार ने पिछड़ी जातियों का 27 प्रतिशत आरक्षण छीनकर 14 प्रतिशत कर दिया गया और आज भी झारखंड में पिछड़ी जातियों को 14 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है यह पिछड़ी जातियों का अपमान है। हमारे गठबंधन की सरकार ने विधानसभा से पिछड़ी जातियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पारित कर गवर्नर के माध्यम से केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव है पर खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि मोदी सरकार झारखंड के पीछे जातियों का हक अधिकार नहीं देना चाहती है।

भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना चाहिए और सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करना चाहिए। यह तभी संभव है जब हम अपने ओबीसी संगठन को सशक्त और मजबूत बनाएंगे। अपनी आवाज गांव से लेकर शहर तक बूथ लेवल तक मजबूत संगठन बनाएंगे, तभी हम अपनी हक अधिकार ले पाएंगे।

हम लोग स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती के अवसर पर संकल्प ले पिछड़ी जातियों के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा ओबीसी कांग्रेस संगठन से जोड़ेंगे। संगठन को मजबूती के लिए मेरी जहां भी जरूरत पड़ेगी मैं सभी जिलों में उपस्थित होकर आपके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलूंगा।

विशिष्ट अतिथि सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मेरी सौभाग्य है कि मुझे भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के साथ कार्य करने का अवसर मिला मैं कर्पूरी ठाकुर के विचारों के साथ हमेशा रहा वह मेरा पिता तुल्य थे उनकी ईमानदारी की मिसाल आज भी चर्चा का विषय है। इन्होंने पिछड़ी जातियों के हक और अधिकार के लिए हमेशा खड़े रहे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के तमाम साथियों को स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी के सिद्धांत और विचार को लेकर आगे बढ़ना चाहिए और ओबीसी संगठन को सशक्त और मजबूत बनाएं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम तमाम पिछड़ी जातियों को फक्र है कि हमारे नेता कर्पूरी ठाकुर थे। जिन्होंने हमेशा पिछड़ी जातियों के हक अधिकार की लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़े और अपने लोगों को एकजुट किया पिछड़ी जातियों को आरक्षण अधिकार दिलाए। हम सबों को उनके विचार एवं सिद्धांत के साथ आगे बढ़कर झारखंड में भी पिछड़ी जातियों के हक अधिकार की लड़ाई को मजबूती से लड़ना पड़ेगा।

मैं शुरू से ही पिछड़ी जातियों के 14 परसेंट आरक्षण को 27 परसेंट बढ़ाने को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे तब तक करते रहेंगे जब तक की पिछड़ी जातियों का हक अधिकार नहीं मिल जाता। ओबीसी कांग्रेस संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए जिला से लेकर प्रखंड होते हुए पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन तैयार कर रहे हैं।

आज के बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नाग वाला, राकेश कुशवाहा, जगदीश साहू, खुर्शीद हसन रूमी, डॉ प्रकाश कुमार, आशा देवी, सुरेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश गोप, अशोक मंडल, निजाम अंसारी, मनोज यादव, मदन महतो, आसिफ राजा, अजय प्रजापति, सुभाष यादव, विकास रावत, अजीम अंसारी, संजय साहू, संजीत यादव, अभिषेक साहू, जाकिर अंसारी, सुमित साहू, रामावतार सिंह, शैलेंद्र महतो, कामेश्वर महतो, कैसफ रजा, इश्तियाक अहमद, टुन्नू प्रदीप साहू, अब्दुल गफ्फार अंसारी, रंजीत साहू,विनोद साहू, अबरार अहमद, प्रमोद जायसवाल, के साथ दर्जनों जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थि हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित