पटना , जनवरी 24 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) सुप्रीमो तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि भारत रत्न एवं जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक है।
श्री कुशवाहा ने आज रालोमो के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक है।उनके विचारों से आज के राजनेताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाये।
श्री कुशवाहा ने स्व.कर्पूरी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पार्टी प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि पार्टी सुप्रीमों श्री कुशवाहा ने सरकार से मांग की है कि विद्यालयों के पाठ्यक्रम में स्व.कर्पूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को शामिल किया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ी उससे प्रेरित हो।
जयंती समारोह की अध्यक्षता रालोमो के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्रवंशी ने की।कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को जननायक कर्पूरी की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए़।
इस अवसर पर विधायक स्नेहलता कुशवाहा, आलोक कुमार सिंह, पूर्व प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, आर के सिन्हा, अंगद कुशवाहा, बृजेंद्र कुमार पप्पू, स्मृति कुमुद, अशोक राम,प्रमोद सिंह राजपूत, खुर्शीद अहमद, राघवेन्द्र कुशवाहा, बीरेंद्र दांगी, रियाजउद्दीन बख़्खो, संतोष पासवान, सुशील सिंह, अशोक कुशवाहा, रजनीश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित