जगदलपुर , अप्रैल 28 -- छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जनगणना प्रक्रिया के तहत अपने निवास पर मोबाइल के माध्यम से आज ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक भरकर नागरिकों को सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

मंत्री श्री कश्यप ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से शासन को जनसंख्या के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा से नागरिक घर बैठे आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी भी बनती है।

उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करने और सही व पूर्ण जानकारी दर्ज करने का आग्रह किया, ताकि प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं का बेहतर निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित