पटना , दिसम्बर 15 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सरावगी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी के साथ परस्पर सहयोग और समन्वय की भावना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को संगठनात्मक स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित