पटना , फरवरी 04 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद सदस्य अफाक अहमद खान ने बुधवार को बयान जारी कर बताया है कि मणिपुर में पार्टी की राज्य इकाई ने नवगठित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को अपना समर्थन दे दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से समर्थन पत्र मणिपुर के राज्यपाल को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया है।
पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी अफाक अहमद खान ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय मणिपुर में स्थिर और मजबूत सरकार के गठन के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे राज्य में विकास कार्यों को गति मिल सके और शांति और सुशासन को बढ़ावा मिले।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नई राजग सरकार जनहित में प्रभावी कदम उठायेगी और मणिपुर को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित