झुंझुनू , अप्रैल 30 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के पंचेरी कला थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो भाइयों में हुए विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी।

थाना अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि रसूलपुर गांव का अनूप (35) दिल्ली में एक लोहे की कम्पनी में काम करता है। वह छुट्टी लेकर घर आया था। वह मध्याह्न करीब 12 बजे अपने चचेरे भाई कृष्ण कुमार के घर गया, जहां वह खाना खाकर अपने घर चला आया। इस बात पर उसका छोटा भाई अजीत नाराज हो गया और उससे झगड़ा करने लगा।

उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर अजीत ने अनूप पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में बुहाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी छोटे भाई की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित