सीहोर , मार्च 26 -- मध्यप्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में पदस्थ एक प्रोफेसर को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रोफेसर राम विकास प्रजापति पर एक छात्रा ने 23 मार्च को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में आवेदन दिया था।

घटना के विरोध में छात्रा ने आज आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने हाथ की नस काट ली, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित