हैदराबाद , मई 03 -- तेलंगाना की राजधानी में उस समय एक भावुक क्षण देखने को मिला जब बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने ब्रेन ट्यूमर सर्वाइवर सरण्या से मुलाकात की।

सरण्या वही लड़की है, जिसकी जान छह साल पहले एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी के दौरान केटीआर की मदद से बची थी।

वर्ष 2019 में सरण्या को ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था। इसके इलाज में लगभग 20 लाख रुपये का खर्च बताया गया था। सरण्या का परिवार यह खर्च उठाने में असमर्थ था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर की गयी अपील के बाद केटीआर ने तुरंत हस्तक्षेप किया और यह सुनिश्चित किया कि उसे अस्पताल में दाखिला मिले। उन्होंने उसकी सर्जरी और रेडिएशन थेरेपी सहित पूरा इलाज मुफ्त में करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित