रायपुर , दिसंबर 19 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने छत्तीसगढ़ में कथित मानव तस्करी, विशेषकर महिलाओं की तस्करी के मामलों को लेकर राज्य सरकार और महिला आयोग पर निशाना साधा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार और संबंधित आयोग इसे रोकने में विफल साबित हो रहे हैं।
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सवाल उठाया कि इस गंभीर समस्या पर सरकार खामोश क्यों है और अब तक ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि राज्य में श्रमिकों को उचित मानदेय न मिलना मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय एजेंट गरीब आदिवासियों और मजदूरों को अधिक वेतन का लालच देकर दूसरे राज्यों में भेज देते हैं, जहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है और उन्हें बंधुआ बनाकर रखा जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित