रायपुर , मार्च 11 -- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिज़ाज बदलने से कई जिलों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर केन्द्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सरगुजा में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जशपुर में 19.7 डिग्री और कोरिया में 19.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में 22 डिग्री और रायगढ़ में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तापमान में गिरावट देखी गई है।

बस्तर में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुकमा में यह 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि कई स्थानों पर हल्की गिरावट भी देखी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित