रायपुर , अप्रैल 04 -- छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने का ऐलान किया है। इस निर्णय से राज्य के 6 हजार से अधिक निजी स्कूलों में आरटीई के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा आरटीई के तहत निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि में लंबे समय से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे स्कूल प्रबंधन पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हाईकोर्ट द्वारा भी निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित