रायपुर , जनवरी 19 -- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को रायपुर के लोकभवन में आयोजित समारोह में नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन तथा राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल एवं शिरीष चंद्र मिश्रा को पद की शपथ दिलाई। शपथ प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील द्वारा पूर्ण कराई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण तथा आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह सहित राज्य शासन के विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव उपस्थित रहे।
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक, राज्य सूचना आयोग के आयुक्त आलोक चंद्रवंशी, पूर्व आयुक्त मनोज त्रिवेदी, अशोक अग्रवाल, धनवेंद्र जयसवाल, राज्य सूचना आयोग की सचिव नीलम नागदेव एक्का सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी समारोह में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित