रायपुर , दिसंबर 04 -- छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने शुक्रवार को एक दैनिक मौसम बुलेटिन में दी।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को पूरे प्रदेश में शुष्क मौसम रहा। दुर्ग में 30.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 06.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम है।
मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में भी शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित