रायपुर , फरवरी 27 -- छत्तीसगढ़ के चार जिलों में संशोधित गाइडलाइन दरें शुक्रवार से लागू हो गयी।
राज्य शासन ने पिछले साल 20 नवम्बर से छत्तीसगढ़ में नयी गाइडलाइन दरें लागू की गई थीं। राज्य सरकार ने जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देशित किया था कि वे स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को प्रेषित कर सकते हैं।
इसी क्रम में दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित जिलों से प्राप्त गाइडलाइन दरों के प्रस्तावों का परीक्षण करते हुए विस्तृत चर्चा की गई।
समग्र परीक्षण के उपरांत केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा एवं बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों के संशोधित प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित