रायपुर , जनवरी 12 -- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार पर धान खरीदी और भंडारण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोमवार को कहा कि पिछले सीजन का करीब 26 लाख क्विंटल धान अब भी संग्रहण केंद्रों में पड़ा है, जो सड़ रहा है और व्यवस्थित भ्रष्टाचार का शिकार हो रहा है।
श्री बैज ने दावा किया, "धान सड़ने, चूहा खाने और नुकसान के नाम पर पूरे प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये का सुनियोजित भ्रष्टाचार हो रहा है। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, सत्ता के संरक्षण में किया जा रहा अपराध है।" उन्होंने बताया कि अकेले बस्तर के विभिन्न केंद्रों में एक लाख क्विंटल से अधिक धान सड़ चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित