दुर्ग/ रायपुर , जनवरी 24 -- ) छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्कोल कंपनी में शनिवार सुबह कार्य के दौरान एक श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश नगर, वार्ड- 5, जामुल निवासी लेखु कौशल (34 वर्षीय) आज सुबह प्रथम पाली में काम करने कंपनी पहुंचा था। सुबह करीब 6:30 बजे वह कार्य के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित