दंतेवाड़ा , जनवरी 25 -- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अवैध रेत खनन पर लगाम लगाने के लिए राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम बालूद स्थित डंकनी नदी क्षेत्र से रेत ले जा रहे चार ट्रैक्टरों को बिना किसी वैध अनुमति के रेत परिवहन किए जाने के आरोप में पकड़ा और जब्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित