अलवर , दिसम्बर 27 -- राजस्थान में जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा से विधायक रफीक खान ने चोमू की घटना को लेकर कहा है कि वहां ऐसी नौबत ही क्यों आयी कि वहां अशांति पैदा हुई ।
श्री खान ने शनिवार को अलवर में अरावली बचाओ मार्च के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह प्रशासन की घोर लापरवाही है। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। लोगों को बुलाया गया। एक पुलिस अधिकारी द्वारा अपने आप को हीरो साबित करने के लिए यह सारा किया गया।
उन्होंने कहा कि पहले वहां रेलिंग थी। उस रेलिंग को हटवाकर गाटर लगवायी गयी, फिर किसी आका का फोन आता है और उसको हटाया जाता है। श्री खान ने कहा कि जब राजस्थान उच्च न्यायालय का वहां पर 45 वर्ष से स्थगनादेश तो वहां की शांति क्यों भंग की गयी। क्यों आंसू के छोड़े गये। प्लास्टिक की गोली चलायी गयी है।
उन्होंने कहा कि अपने आकाओं खुश करने के लिए यह सब कुछ किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना प्रभारी की मंशा को वहां सब जानते हैं। श्री खान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है, वहां शांति स्थापित हो और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित