भरतपुर , मई 06 -- राजस्थान में धौलपुर के छात्र नेता नरेश कुशवाह हत्याकांड के मामले में वांछित 14 वर्ष से फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाश ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपनी पहचान पूरी तरह से बदलने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बुधवार को बताया कि रोबिन सिंह जाट को गंगा एक्सप्रेस वे सदरपुर जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश के पास टोल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने करीब छह हजार किलोमीटर का सफर तय करके करीब 500 टोलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
श्री सांगवान ने बताया कि रोबिन सिंह ने अपना नाम, पहचान, निवास स्थान, यहां तक की अपने बच्चों के नाम तक बदल दिये। उसने शुरुआत के करीब चार वर्ष नेपाल में गुजारे। इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी पूर्व विधायक बनवारी लाल कुशवाह, सत्येन्द्र सिंह, शिवराम कुशवाह एवं जीतू उर्फ जीतेन्द्र कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित