भीलवाड़ा , मई 04 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के गांधीनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी सहित लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांसल मार्ग स्थित संस्कृति विहार कॉलोनी में राजकुमार आचार्य का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव गया था। पीछे से सूने मकान को देखकर चोरों ने रविवार मध्य रात्रि को धावा बोल दिया। आज सुबह जब दूधवाला दूध देने पहुंचा, तो घर के टूटे ताले देखकर उसने तुरंत मकान मालिक को सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित